मनुष्य होने की निशानियाँ

। हम हमेशा अपने अंदर रहते है.घूमते उलझते चुनते और छोड़ते। हमारे अंदर जो दुनिया है वह असल में इस भौतिक दुनिया का प्रतिबिम्ब मात्र है जिसे हम अपनी सुविधा के अनुसार मोड़ते तोड़ते और बनाते रहते है।हम इस भौतिक दुनिया को छू सकते है,पर अपने मन के अंदर की दुनिया को हम सिर्फ देख और महसूस कर सकते है।उलझन चुनाव की ही समस्या है।अपने मन की दुनिया में हम वो नही चुनते जो हमारे लिए बेहतर है। वहाँ "बेहतर" की परिभाषा "मनपसंद" से बदल जाती है।इस भौतिक दुनिया में हम जैसे दिख रहे होते है अपने मन में हम ठीक उलट होते है,इसका कारण मनुष्य की मूल प्रकृति असंतुष्टि है।दोनों दुनियाओं को रेल की पटरियों सा चलाना मुश्किल है।ये दोनों दुनिया समानांतर चलने के साथ साथ ज़िग-ज़ैग़ होती है।हम चाहें न चाहें हमारी मानसिक दुनिया हमारी भौतिक दुनिया में हस्तक्षेप करती है।इन दोनों दुनियाओं को नियंत्रित करने वाला स्टेयरिंग व्हील हमारा विवेक ही होता है पर हम कम ही इन्हें नियंत्रित कर पाते है।यदि हम भौतिक दुनिया को ठीक-ठाक नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं तो बाह्य परिस्थितियाँ उसपर अपना नकारात्...