संदेश

बुज़ुर्गों के साथ अतीत का सफर

शाम को जब सूरज ढल चुका था, तब पता नही क्या पर कुछ महसूस हो रहा था। तब किसी की याद भी नही आ रही थी। ना ही कोई असंतुष्टि ही थी। मैं बस अपने अंदर चुप हो रहा था। अंदर चुप होने का मतलब बाहर बोलना क़तई नही है। जब मैं अंदर से चुप होता हूँ तो मेरी आँखों की गति तेज़ हो जाती है। तब मैं तीन हो जाता हूँ एक जो बहार चुप है, दूजा जो भीतर चुप है और तीजा जो दिखने वाली वस्तुओं का सम्बन्ध आपस में जोड़कर नए-नए प्रयोग करने में लग जाता है। और ये सारी जोड़-तोड़ अंत में इस नतीजे पर पहुँचती है कि मैं उदास हूँ। अब भई उदास क्यों हूँ ? खोजते-खोजते भी इस खोज का अंतिम छोर नही मिल पा रहा है। हाँ एक कारण हो सकता है कि मैं बहुत थका हुआ हूँ। इस थकावट का कारण संभवतः कोई सफ़र रहा होगा। शायद बुज़ुर्गों के साथ पिछले दशकों में दौड़ आया होऊँ। पर बुज़ुर्ग कैसे दौड़ेंगे वे तो बुज़ुर्ग हैं? पर तब वो भी जवान हुआ करते थे। तब अगर मेट्रो होती तो वे कभी एक्सेलरेटर पर कदम तक नही रखते। तब उनके पिताजी दवाइयाँ ना ख़रीद पाने के कारण मरते नही। तब वो आसमान में उन्मुक्त भाव से उड़ जाते। पर तब इतना पैसा नही था।  पर इसका ये मतलब नही की उनके पास ...

तुम्हें सोचते हुए...

चित्र
... और जब तेरह तारीख़ को मैं तुम्हें सोच रहा होऊंगा तो मेरा खाली मन किसी खूबसूरत रंग से भर जाएगा, वही रंग जिसकी टी-शर्ट कुछ लड़कियों को लड़कों पर अच्छी नही लगती। पर मैं फिर भी तुम्हारे लिए हफ्ते में तीन बार वही टी-शर्ट पहनूंगा। उस दिन भी पहनूंगा। उस दिन हम एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर यूं ही किसी सड़क पर चलते चले जाएंगे। तब ना मैं कुछ कहूँगा ना तुम, हम बस एक दूसरे को सुनते रहेंगे। सुबह सवेरे मैं अपनी  गाड़ी  की पिछली सीट्स को उसी रंग के गुब्बारों से भर दूंगा। तुमसे मिलते ही सबसे पहले मैं तुम्हे ओरकेट्स का गुलदस्ता दूंगा फिर अपने हाथों से बनाया एक ग्रीटिंग कार्ड जिसे देखकर हम दोनों की आँखें भर जाएंगी। और तब मैं तुम्हारा चेहरा छूऊंगा, पहली बार। अचानक मैं एक चुटकुला कहूँगा और तुम उन्मुक्तता से हँसती रहोगी देर तक। और मैं तुम्हे देखता रहूंगा।फिर कुछ देर बाद हम एक-दूसरे का कन्धा हो जाएंगे। दोपहर की चुभन भरी धूप में आइसक्रीम खाते हुए तुम मुझसे एक गाने की फ़रमाइश करोगी तो मैं अपनी बेसुरी आवाज़ में कोई गाना गाऊँगा। उस गाने को सुनकर तुम ज़रा स्तब्ध सी हो जाओगी फिर ज़ोरदार ठहाका मारकर हँसती ...

साहित्यिक मूल्य और विद्यार्थी

चित्र
लिखना कभी भी आसान नही होता। भोगे हुए को फिर से कई बार भोगना पड़ता है। जीवन में जिन घटनाओं से नज़र बचाकर हम निकल जाते है, लिखने के दौरान हम खुद उसका हिसाब लेते हैं। तब हम कटघरे में खड़े होते है अपने ही सम्मुख। तब हमारी बातें सुनने वाला कोई नही होता, हमें खुद ही जूझना होता है। लेखक इसे इसी तरह भोगता होगा । ऐसा नही है कि जो लेखक नही वो इस स्थिति से अनभिज्ञ है। आम इंसान भी स्थितियों को ऐसे ही भोगता है परन्तु उसमे उतनी गहराई नही होती वह बस स्थितियों को ऊपर से छूकर ही छोड़ देता है जबकि लेखक जब तक तेह तक ना पहुँच जाए मानता नही। विषयों के आधार पर दृष्टिकोण भी परिवर्तित हो जाता है। किसी साहित्यिक रचना ख़ासकर गद्य रचना में हम समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, इतिहास, राजनीतिशास्त्र आदि खोज सकते हैं। लेखक रचना में इस सभी का संतुलन के साथ वर्णन करता है। मुक्तिबोध कला के जिन तीन क्षणों की बात कहते हैं, उसका दूसरा क्षण वही होता है जब हम घटना को अपने अंदर घोटते हैं, उसे परत दर परत समझते हैं। उसके बाद अपने लेखन की विशेष शैली के द्वारा इस तरह लिखते है कि वो रचना समाज का साफ़ आईना होने के साथ...

मनुष्य होने की निशानियाँ

चित्र
।   हम हमेशा अपने अंदर रहते है.घूमते उलझते चुनते और छोड़ते। हमारे अंदर जो दुनिया है वह असल में इस भौतिक दुनिया का प्रतिबिम्ब मात्र है जिसे हम अपनी सुविधा के अनुसार मोड़ते तोड़ते और बनाते रहते है।हम इस भौतिक दुनिया को छू सकते है,पर अपने मन के अंदर की दुनिया को हम सिर्फ देख और महसूस कर सकते है।उलझन चुनाव की ही समस्या है।अपने मन की दुनिया में हम वो नही चुनते जो हमारे लिए बेहतर है। वहाँ "बेहतर" की परिभाषा "मनपसंद" से बदल जाती है।इस भौतिक दुनिया में हम जैसे दिख रहे होते है अपने मन में हम ठीक उलट होते है,इसका कारण मनुष्य की मूल प्रकृति असंतुष्टि है।दोनों दुनियाओं को रेल की पटरियों सा चलाना मुश्किल है।ये दोनों दुनिया समानांतर चलने के साथ साथ ज़िग-ज़ैग़ होती है।हम चाहें न चाहें हमारी मानसिक दुनिया हमारी भौतिक दुनिया में हस्तक्षेप करती है।इन दोनों दुनियाओं को नियंत्रित करने वाला स्टेयरिंग व्हील हमारा विवेक ही होता है पर हम कम ही इन्हें नियंत्रित कर पाते है।यदि हम भौतिक दुनिया को ठीक-ठाक नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं तो बाह्य परिस्थितियाँ उसपर अपना नकारात्...

तब और अब हम

चित्र
अभी कुछ समय पहले ही छूटे थे हम। तब ख्वाबों में "स्मार्ट सिटी" नही थी। तब हमें मसरूफ़ होना था टूटे घरों से बची साबुत इंटों को निकालने में या फिर बसे बसाए घरों को छोड़ एक ऐसे स्थान पर जाने में जिनकी साफ़ छवि हमारे मन में बन ही नही पा रही थी। उसे हम किसी भी तरह घर वापसी नही कह सकते। तब हमारी स्मृतियों में उनके नाम अंकित हुए जो शहीद हुए थे।उस वक्त हम छूटने की ख़ुशी की अभिव्यक्ति के लिए फेसबुक पर स्टेटस नही डाल सकते थे। हम तैयारी कर रहे थे खुद को फिर से गढ़ने की, तब हमारे पास हमारा पूरा इतिहास और आधी विरासत बची थी और कुछ इंसानियत भी। आगे क्या होना था किसीको पता नही था बस इतनी खबर सुनी थी कि हम राष्ट्र बनने जा रहे है, जिसका अर्थ हमें नही पता था। फिर टोपियाँ बदलती रहीं और हमारे मत भी। इसी बीच हम नींद की आग़ोश में जाते रहे धीरे-धीरे, हम बस लगभग सौ साल जगे थे। फिर कभी-कभी साल में दो-तीन बार राष्ट्रीयता हमारे कानों में सुबह के अलार्म सी बजती रही और हम उसको ठोककर बंद करते रहे। छूटने के काफ़ी समय बाद हम तरक्की कर गए और हम उड़ने भी लगे थे। रेडियो, टीवी, फोन.. हम जल्दी-जल्दी आधुनिक हो रहे थे...

एक संगोष्ठी की समीक्षा

सभापति के अंतिम वक्तव्य के इंतज़ार में ही संगोष्ठी की शुरुआत हुई। दो वक्ता जिनका 'पुष्पगुच्छ' से स्वागत हुआ था अपनी अपनी कविता की किताबों को गर्व से निहार रहे थे। सभापति का चेहरा गंभीर बन पड़ता था। शायद मन ही मन कविता पर गहन चिंतन कर रहे थे। मंच संचालक बड़ी तारीफें कर रहा था जैसे विश्व में यह अपनी तरह की पहली संगोष्ठी हो। पहले वक्ता ने बड़े ठाठ से बोलना शुरू किया, वे शुरू क्या हुए उन्हें पता ही नही चला कब श्रोताओं का पेट भर गया और उनके दिमाग का दही बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। फिर उन्हें पर्ची पकड़ाई गई। पता नही इन पर्चियों में क्या लिखा होता है। हो सकता है, लिखा होता हो "ये आपके कॉलेज की कक्षा नही, अब चुप हो जाइए"। खैर किसी तरह दूसरे वक्ता की बारी आ गई। ये साहब महापंडित। ऐसा लग रहा था जैसे तुलसी ने खुद इन्हें बुलाकर कविता की दीक्षा दी हो। अपनी कविता से इन्होंने वक्तव्य की शुरूआत की। अपने वक्तव्य से इन्होंने उस संगोष्ठी को बहुत सार्थक किया। इन्होंने संगोष्ठी में भी अपनी दयालुता का परिचय दिया, पर्ची मिलने से पहले ही ये चुप हो गए। साहित्य जगत में जिनका तेज है और जिनकी मर्...

यहाँ आने का मतलब

चित्र
यहाँ पर लिखना मेरे लिए अलग अनुभव होगा। अपने डायरी के दायरे को तोड़कर उससे बहार निकलने की बेचैनी ही मुझे यहाँ ले आई है। मुझे वो सीख याद है "यहाँ पर लिखना आसान है पर मुश्किल है लगातार लिखना"। पता नही कितना लिख पाउँगा, पर लगातार लिखने की कोशिश हमेशा रहेगी। जो महसूस करता हूँ उसे उसी तरह लिखने की कोशिश रहेगी। अगर मैं ये कहूँ की उनके लेखन का प्रभाव मेरे लेखन पर नही होगा तो ये गलत होगा, पर फिर भी मैं उनकी परछाई से निकलने की पूरी कोशिश करूँगा। यहाँ लिखना खुद को तलाशने जैसा भी है अपने घेरे से निकलकर एक अलग दृष्टि से खुद को देखने जैसा। यहाँ लिखने वाला मैं, महसूस करने वाले मैं से कितना भिन्न होगा ये भी देखने वाली बात होगी।यहाँ रहकर मैं कैसे ढालूँगा, खुद से कितना सीखूंगा इस प्रश्न का उत्तर ही मेरा फल होगा और पता नही वो क्या होगा। इससे ज़्यादा कुछ सोचना अभी ज़रूरी नही।  देवेश, 12 जनवरी 2016